एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। इस फिल्म को अब तक कई सितारे देख चुके हैं और इस स्पाई थ्रिलर मूवी का रिव्यू भी कर चुके हैं। अब हाल ही में भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखी है।
हालांकि, जहां उन्होंने अपने दोस्त रणवीर सिंह की तारीफ एक छोटे से वाक्य में निपटा दी, तो वहीं फिल्म से जुड़े एक शख्स के काम की ‘देसी गर्ल’ जबरा फैन हो गईं। कौन है वह शख्स जिसका काम प्रियंका चोपड़ा को बेहद पसंद आया
प्रियंका चोपड़ा ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का किया रिव्यू
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखने के बाद इसका रिव्यू करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सराहनीय पोस्ट शेयर किया। देसी गर्ल ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ करते हुए लिखा, “मुबारक हो मेरे दोस्त रणवीर सिंह।” इसके साथ ही प्रियंका ने अपनी पोस्ट में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी की भी जमकर तारीफ की।
आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल
प्रियंका चोपड़ा ने जहां रणवीर सिंह की तारीफ बेहद कम शब्दों में की, तो वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की तारीफ करते हुए देसी गर्ल बिल्कुल नहीं थकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में अलग से आदित्य धर की सराहना करते हुए लिखा, “आदित्य, तुम एक मिशन के साथ आए हो। ‘धुरंधर’ में हर तरफ से शानदार खुलासे किए गए हैं। इतनी अद्भुत कलाकारी दिखाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
